⚡देश में अभी तक ‘ओमिक्रॉन’ के 2,135 मामले आए सामने
By Bhasha
भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रॉन’ के 2,135 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 828 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं. ये मामले 24 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए.