⚡गोवा में 'अवैध' बार चला रहीं स्मृति ईरानी की पुत्री, पीएम अपनी मंत्री को बर्खास्त करें: कांग्रेस
By Bhasha
कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पुत्री गोवा में "गैरकानूनी बार" चला रही हैं. मुख्य विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी आग्रह किया कि वह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री को बर्खास्त करें.