⚡उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिखा उपराज्यपाल को पत्र, एमसीडी में टोल टैक्स 'घोटाले' की जांच की मांग की
By Bhasha
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उपराज्याल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में हुए 6,000 करोड़ रुपये के कथित टोल टैक्स घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.