⚡शुभमन गिल की चोट को ठीक होने में लग सकता है कम से कम दो महीने का समय
By Bhasha
भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को शिन (घुटने के नीचे पैर का अगला हिस्सा) की गंभीर चोट लगी है जिसके कारण वह कम से कम दो महीने तक क्रिकेट से दूर हो सकते हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने गुरुवार को पीटीआई को यह जानकारी दी.