⚡श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: मीना मस्जिद के अमीन सर्वे की सुनवाई 26 अक्टूबर को
By Bhasha
मथुरा की एक स्थानीय अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह को लेकर चल रहे वाद में मंदिर परिसर के एक कोने में स्थित मीना मस्जिद के अमीन सर्वे के अनुरोध वाली ‘अखिल भारत हिंदू महासभा’ की याचिका पर सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की है.