कोविड-19 संक्रमण से उबर चुकी निशानेबाजी कोच और तकनीकी अधिकारी मोनाली गोरहे का गुरूवार को म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के कारण निधन हो गया. वह 44 वर्ष की थीं और उनके परिवार में उनकी मां और एक बहन हैं. उनका निधन भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए बड़ी क्षति है. मोनाली कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी, लेकिन उन्हें छुट्टी दे दी गई.
...