बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन और वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को बुधवार को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का जुलाई महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. खेल के तीनों प्रारूपों में शाकिब के योगदान से बांग्लादेश ने पिछले महीने जिंबाब्वे के खिलाफ श्रृंखला जीती थी.
...