⚡सीरम इंस्टीट्यूट ने टीके के परीक्षण में शामिल व्यक्ति के आरोपों को नकारा, हर्जाने की धमकी दी
By Bhasha
टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सीआईआई) ने कोविड-19 के संभावित टीके के परीक्षण में शामिल एक व्यक्ति के आरोपों को रविवार को खारिज कर दिया. कंपनी ने गलत आरोप लगाने को लेकर भारी-भरकम जुर्माना वसूलने की भी धमकी दी.