⚡दिल्ली में बारिश के मामले में बंपर रहा सितंबर, 77 साल का रिकॉर्ड टूटा
By Bhasha
दिल्ली में सितंबर में शनिवार शाम तक 383.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस महीने में 77 वर्षों में सबसे अधिक है. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि सितंबर 1944 में शहर में 417.3 मिमी बारिश हुई थी, जो 1901-2021 की अवधि में सबसे अधिक थी.