⚡शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 239 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,041 पर आया
By Bhasha
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते बृहस्पतिवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 239 अंक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 239.3 अंक बढ़कर 53,753.45 पर पहुंच गया.