⚡सेंसेक्स में 696 अंक का और उछाल, निफ्टी 17,750 अंक के पार
By Bhasha
बजट से उत्साहित शेयर बाजारों में तेजी का दौर बुधवार को भी जारी रहा और मानक सूचकांक सेंसेक्स करीब 696 अंक उछलकर फिर 59,500 अंक के स्तर को लांघ गया. बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली होने से सेंसेक्स को मजबूती मिली.