विदेशी कोष के निरंतर प्रवाह के बीच और इंफोसिस, एचयूएल और टीसीएस के शेयरों में तेजी के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की उछाल आयी. शुरुआती सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 264.5 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,755.43 पर कारोबार कर रहा था.
...