शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र बुधवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और इन्फोसिस की अगुवाई में यह तेजी आयी.
...