शेयर बाजारों के नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है. बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 663 अंक उछलकर पहली बार 57,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी 17,000 अंक के ऊपर निकल गया. वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और टीसीएस में लाभ के साथ बाजार में तेजी आयी.
...