⚡सेंसेक्स 111 अंक टूटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट
By Bhasha
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयर में भारी गिरावट के साथ प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 111 अंक टूटकर बंद हुआ. इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 111.01 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,907.93 पर बंद हुआ.