⚡सेंसेक्स पहली बार 59,000 के पार, निफ्टी भी रिकार्ड ऊंचाई पर
By Bhasha
रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 417.96 अंक उछलकर पहली बार 59,000 अंक के पार बंद हुआ. विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह और यूरोपीय बजारों में सकारात्मक रुख से बाजार में तेजी आयी.