⚡ मध्य प्रदेश में एक जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल, केंद्र सहित विशेषज्ञों से चर्चा कर लिया जाएगा निर्णय: चौहान
By Bhasha
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में एक जुलाई से अभी स्कूल नहीं खुलेंगे और इन्हें खोलने के महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में केंद्र सहित अन्य राज्यों तथा विशेषज्ञों से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा.