⚡छत्तीसगढ़ में सुरक्षा, विश्वास, विकास की रणनीति के कारण नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा : राज्यपाल अनुसुईया उइके
By Bhasha
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि राज्य में सुरक्षा, विश्वास और विकास की रणनीति सफल रही है, जिसके कारण नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है और इससे नक्सल प्रभावित अंचलों में भी विकास की रोशनी पहुंची है.