⚡देवरिया में हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से आरपीएफ जवान की मौत
By Bhasha
देवरिया जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास ड्यूटी के दौरान हाईवोल्टेज ओएचई बिजली के तार की चपेट में आने से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी. आरपीएफ के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.