कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाद्रा ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें उनकी पत्नी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई. लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में ली गईं प्रियंका सोमवार सुबह से ही सीतापुर में पुलिस की अभिरक्षा में हैं. वाद्रा ने फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि उनकी पत्नी को जिस तरह से ‘गिरफ्तार’ किया गया, उससे वह स्तब्ध हैं.
...