बिहार के विपक्षी महागठबंधन में मतभेद शुक्रवार को तब खुलकर सामने आए जब कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 में राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. यहां कांग्रेस मुख्यालय में दास ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर राजद हमें सम्मान नहीं दे सकता तो हम उन्हें सम्मान कैसे दे सकते हैं.
...