⚡कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच जम्मू-कश्मीर में सप्ताहांत में फिर से लगेंगे प्रतिबंध
By Bhasha
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच शनिवार से केंद्र शासित प्रदेश में सप्ताहांत के दौरान “गैर-जरूरी आवागमन पर पूरी तरह रोक” लगा दी है. प्रदेश में शुक्रवार को 2,456 नए मामले पाए गए थे.