लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस की अगुवाई वाले दो धड़ों ने मंगलवार को पार्टी पर नियंत्रण के लिए कोशिशें तेज कर दीं, जहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच असंतुष्ट सांसदों को निष्कासित करने का दावा किया गया, वहीं पारस नीत गुट ने चिराग को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया.
...