पूर्व कप्तान रमीज राजा का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अगला अध्यक्ष बनना तय है लेकिन वह 13 सितंबर से पहले यह पद नहीं संभाल पाएंगे. पीसीबी के चुनाव आयुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) शेख अजमत सईद ने पीसीबी के 36वां अध्यक्ष चुनने के लिये बोर्ड के गवर्नर्स की सोमवार को बैठक बुलायी.
...