राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य पुलिस की पीठ थपथपाते हुए शुक्रवार को उसके काम की सराहना की और कहा कि राज्य में अपराध अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे राज्य में अपराध एवं दुष्कर्म के मामले बढ़ने की अफवाहें फैलाते रहते हैं.
...