राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जन अनुशासन लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ाने के लिए दिए गए सुझाव के मद्देनजर राज्य में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की दिशा-निर्देश जारी की गई है. मंत्रिपरिषद ने संक्रमित मामलों की संख्या में कुछ कमी आने के बावजूद संक्रमण एवं मृत्यु दर तथा अस्पतालों पर अत्यधिक दबाव होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने का सुझाव दिया था.
...