⚡एनआईए की आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ के खिलाफ 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, 2 लोग गिरफ्तार
By Bhasha
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकवादियों, गैंगस्टर और मादक पदार्थ तस्करों के बीच गठजोड़ के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की तथा एक वकील समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया.