ली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के लिए कॉलम में लिखा, ‘‘मुझे लगता है कि शीर्ष चार या पांच बल्लेबाज और गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारत संभवत: खिताब का प्रबल दावेदार है. पिछले कुछ महीनों के प्रदर्शन को देखें तो मेरी नजर में लोकेश राहुल टूर्नामेंट का शीर्ष स्कोरर और मोहम्मद शमी सबसे अधिक विकेट चटकाने वाला गेंदबाज होगा.’’
...