⚡राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बालाकोट स्ट्राइक पर अर्नब गोस्वामी को जानकारी लीक करने में पीएम मोदी शामिल
By Bhasha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से पहले ही उसकी जानकारी ‘रिपब्लिक टीवी’ के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को ‘लीक करने’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘शामिल’ हैं।