⚡राहुल और कई कांग्रेस नेताओं ने ईडी की कार्रवाई को लेकर धरना दिया, हिरासत में लिए गए
By Bhasha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों ने सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.