भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कर्नाटक के अनुभवी मध्यम गति के गेंदबाज आर विनय कुमार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. विनय कुमार ने अपने राज्य की टीम का नेतृत्व करते हुए लगातार रणजी ट्राफी खिताब भी दिलाये हैं.
...