⚡यादवपुर विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय को शीर्ष रैंकिंग मिलना गर्व की बात: ममता
By Bhasha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि यादवपुर विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय को ‘एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2022’ में राज्य द्वारा पोषित विश्वविद्यालयों की सूची में शीर्ष दो में स्थान मिला है.