⚡प्रदर्शनकारी पहलवानों ने कहा, गंगा में फेंक देंगे पदक, इंडिया गेट पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे
By Bhasha
दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए और जंतर-मंतर में धरना स्थल से हटाए गए देश के शीर्ष पहलवानों ने मंगलवार को कहा कि वे कड़ी मेहनत से जीते अपने पदक गंगा नदी में फेंक देंगे और इंडिया गेट पर ‘आमरण अनशन’ पर बैठेंगे.