⚡Prostitution Gang: महाराष्ट्र के पालघर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार
By Bhasha
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ करके 39 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार महिला ने कथित तौर पर कई अन्य युवतियों को देह व्यापार के धंधे में धकेला था.