⚡योगी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना: याद रखें कि जनता भी एक दिन ‘प्रॉपर्टी’ जब्त कर सकती है
By Bhasha
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री जिस ‘प्रॉपर्टी’ पर बैठे हैं, उसे एक दिन जनता जब्त कर सकती है.