⚡योग्यता पर सवाल खड़ा करने से ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से नाराज हो गयी थीं प्रियंका चोपड़ा
By Bhasha
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि वह आमतौर पर लोगों की राय से व्यथित नहीं होतीं लेकिन जब एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने पिछले साल ऑस्कर नामांकन की घोषणा के लिए उनकी योग्यता पर सवाल उठाये थे तो वह परेशान हो गयी थीं.