⚡प्रधानमंत्री मोदी की कुल संपत्ति 26 लाख बढ़कर 2.23 करोड़ रुपये हुई
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कुल 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति है और इनमें अधिकांश बैंकों में जमा राशि है. हालांकि उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है क्योंकि उन्होंने गांधीनगर में अपने हिस्से की एक जमीन दान कर दी थी.