⚡प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को काशी को देगें करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 23 दिसंबर को वाराणसी के करखियांव में गुजरात के बनासकांठा जिला दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की बनास डेयरी का शिलान्यास करने के साथ ही जिले के 2100 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे.