⚡प्रधानमंत्री मोदी ने रावत से की बात, उत्तराखंड में कोविड-19 संबंधी स्थिति की जानकारी ली
By Bhasha
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात कर प्रदेश में महामारी संबंधी स्थिति की जानकारी ली और राज्य को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया .