⚡प्रधानमंत्री मोदी ने विजया राजे सिंधिया को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजया राजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सिंधिया का नाता ग्वालियर राजघराने से था और वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक थीं.