कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में ‘‘लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं.’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने हमले के बाद केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लिया, लेकिन बिहार में एक चुनावी रैली में हिस्सा लिया.
...