⚡कोरोना से लोगों का जीवन बचाने के लिए पीएम मोदी ने चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों का जीवन बचाने के लिए चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने देश में मजबूत चिकित्सा बुनियादी ढांचा विकसित करने पर सबसे अधिक जोर दिया है.