राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और देश के कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक बाहर निकलने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के रूप में हमारे सामने अभूतपूर्व संकट है. लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारी एकजुटता और सामूहिक प्रयास के माध्यम से हम इस महामारी से सफलतापूर्वक बाहर निकलें.
...