केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से दो दिन पहले रविवार को केंद्र शासित प्रदेश के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के एक दल पर हमला कर दिया, जिसमें एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की मौत हो गई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया.
...