⚡होली पर एक जापानी महिला को परेशान करने एवं जबर्दस्ती स्पर्श करने को लेकर पुलिस ने तीन को पकड़ा
By Bhasha
राष्ट्रीय राजधानी में होली पर एक जापानी महिला को कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से परेशान किये जाने और उसे जबर्दस्ती स्पर्श करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक किशोर समेत तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.