⚡प्रधानमंत्री को 'माफीवीर' बनना होगा, 'अग्निपथ' योजना वापस लेनी पड़ेगी : राहुल गांधी
By Bhasha
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विवादित कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था, ठीक उसी तरह उन्हें युवाओं की मांग को स्वीकार करना होगा और ‘अग्निपथ’ रक्षा भर्ती योजना को वापस लेना पड़ेगा.