मोदी ने यह भी कहा कि उनकी मां ने पंचायत से लेकर संसद तक हर चुनाव में मतदान किया है और वर्तमान घटनाक्रम से अवगत रहती हैं. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने हमेशा ‘‘एक बेहद सरल’’ जीवन शैली अपनाई है और उम्र के बावजूद उनकी याददाश्त तेज है. बाद में दिन में, हीराबा मोदी अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्हीलचेयर पर शहर के भगवान जगन्नाथ मंदिर गईं.
...