⚡इजराइल में एक बार फिर नेतन्याहू सरकार, पीएम मोदी ने अपने दोस्त को ट्वीट कर दी बधाई
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को बेंजामिन नेतन्याहू को इजराइल के आम चुनावों में उनकी जीत के लिए बधाई दी और कहा कि वह भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए संयुक्त प्रयासों को जारी रखने के लिए तत्पर हैं.