⚡फरवरी में पेट्रोल की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 12.2 लाख टन पर, डीजल की मांग में 25 प्रतिशत का उछाल
By Bhasha
देश में ईंधन की मांग में फरवरी में सबसे तेज उछाल आया। बृहस्पतिवार को आए उद्योग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने पड़ी जोरदार ठंड के चलते इस महीने पेट्रोल और डीजल की खपत दो अंक में बढ़ी।