पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है. रविवार को पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम चढ़ रहे हैं जिससे करीब दो माह बाद ईंधन की कीमतों में फिर वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है.
...